दुर्ग में हुआ कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल: MLA अरुण वोरा ने कहा- कोरोना की चौथी लहर से लड़ने के लिए दुर्ग है तैयार, परखे गए जीवन रक्षक

दुर्ग। दुनिया के कई देशों में फिर से एक बार कोरोना संक्रमण से भय का माहौल है। खास कर चीन में BF- 7 वेरिएंट कोरोना के बढ़ते प्रकोप से भारत में भी कोरोना के खतरे से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है। दुर्ग में जिला अस्पताल में भी मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन प्लांट , ऑक्सीजन पाइपलाइन के साथ ही वेंटिलेटर और कोविड सेंटरों की जांच की गई।

जिला चिकत्सालय पहुंचे शहर विधायक अरूण वोरा ने स्वास्थ अमले से चर्चा के दौरान आपात स्तिथि में मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती व तत्काल एम्बुलेंस की सुविधा एवं ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को पहली प्राथमिकता के साथ कार्य करने व वेंटिलेटर, मल्टी पेरामोनिटर व जीवन रक्षक उपकरणों की तैयारी के साथ ही वैक्सीनेशन सेंटरों को अलर्ट मोड में रहने को कहा व पटरी पार के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र को जल्द प्रारंभ करे व संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ ढांचे की सतर्कता को आवश्यक बताया।

इस दौरान मुख्य चिकत्सक ने बताया कि जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन की पूर्ति हेतु प्लांट सही कार्य कर रहे है, कोरोना का प्रकोप बढ़ा तो जनता के सहयोग से इस बार भी 4 लहर से जंग जीतने में दुर्ग कामयाब होगा । कोरोना के बचाव मेे मॉकड्रिल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई के शर्मा , डॉ. आर के खंडेलवाल, एल्डरमैन राजेश शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...