संगठन में बढ़ गया मो. शाहिद का कद: राजस्थान के बाद अब संभालेंगे बिहार की कमान… चुनाव से ठीक पहले बनाए गए वरिष्ठ प्रभारी

भिलाई। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद को बिहार युवा कांग्रेस का वरिष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके इस पदभार ग्रहण करने पर पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने शाहिद को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार युवा कांग्रेस मजबूत संगठन के रूप में उभरेगी।

उन्होंने कहा, मोहम्मद शाहिद के अनुभव और कुशल नेतृत्व से संगठन को एक नई दिशा मिलेगी और प्रदेश में युवा कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। सोनू अग्रवाल ने इस नियुक्ति के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पूरे नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार को ऊर्जावान प्रभारी दिया है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। मोहम्मद शाहिद के वरिष्ठ प्रभारी बनाए जाने की घोषणा के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, विवेक चौबे, डॉ. आलोक, ऋचा सिंह, खुशबू, विशाल यादव, चंदन यादव, अमित सिकंदर, विकास झा, उज्ज्वल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शाहिद को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बिहार युवा कांग्रेस के इस नए नेतृत्व से पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि शाहिद के मार्गदर्शन में बिहार में युवा कांग्रेस को एक नया आयाम मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...