20 सालों में मारे गए 5 हजार से ज्यादा नक्सली : माओवादियों ने जारी किया 25 पन्नों का बुकलेट, साढ़े 3 साल में बड़ा नुकसान होने का जिक्र

रायपुर। माओवादियों ने 20वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 25 पन्नों की बुकलेट जारी किया है, जिसमें भारत में माओवादी इतिहास, वर्तमान और भविष्य का उल्लेख है. इसके साथ बीते 20 वर्षों में मारे जाने और घायल होने वाले माओवादी लीडर्स और सदस्यों की संख्या, जवानों के हताहत और घायल होने की संख्या भी बताई गई है.

माओवादियों के बुकलेट में बताया गया कि बीते 20 सालों में माओवादियों के 8 पोलित ब्यूरो समेत केंद्रीय कमेटी के 22 सदस्यों की जान गई. वहीं 1000 महिला माओवादियों समेत कुल 5,249 माओवादियों की मौत हुई है. मारे जाने वालों में 48 सैक/एसजीडीसी/एससी सदस्य, 14 आरसी सदस्य, 167 जेडसी/ डीवीसी / डीसी सदस्य, 26 सब जोनल कमेटी सदस्य, 505 एसी/ पीपीसी सदस्य, 871 पार्टी व पीएलजीए सदस्य शामिल हैं. माओवादियों ने 3596 मौतों को जन निर्माण कार्यकर्ता और क्रांतिकारी जनता बताया.

बीते दो दशकों में सुरक्षा बलों पर 4073 बड़े, मझौले एवं छोटे किस्म के हमलों की संख्या बताई. इन हमलों को कार्यनीतिक जवाबी हमले कहा गया है. पुलिस और सुरक्षा बलों के 3090 जवानों को हताहत करने की संख्या और 4.077 जवानों को घायल करने की संख्या बताई. जवानों से 2,365 आधुनिक हथियार और 1,19,682 कारतूस और अन्य असलहा हासिल किए जाने की बात लिखी.

माओवादियों ने बीते साढ़े तीन सालों में संगठन को बड़ा नुकसान होने का जिक्र किया है. इस दौरान 439 माओवादी सदस्य मारे गए, वहीं 215 हथियारों से हाथ धोना पड़ा है. 2021 से जुलाई 2024 तक 669 गुरिल्ला युद्ध कार्यवाहियों में 261 जवानों को हताहत करने और 516 जवानों को घायल करने की बात लिखी गई. 3 सालों के इन हमलों से 25 हथियार हासिल किए जाने की बात कही गई. वहीं बीते एक वर्ष में ही 218 सदस्यों, कार्यकर्ताओं और लीडर्स की मौत का उल्लेख किया गया है.

बुकलेट में जंगलों, बीहड़ों और देहातों से शहरों तक में युद्ध लड़े जाने की बात लिखी गई है. भारत के वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ़ हथियारबंद युद्ध छेड़कर सत्ता हासिल करने और तुर्की, फिलीपींस समेत अन्य देशों में सक्रिय माओवादी गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...