नवरात्रि में दुर्ग-भिलाई में लोगों के बीच गरबा को लेकर रहा जबरदस्त उत्साह; पदमनाभपुर गरबा कंपटीशन में 50 से अधिक लोगों ने जीते पुरस्कार

दुर्ग। नवराति में दुर्ग-भिलाई में लोगों के बीच गरबा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एलआईजी मैदान पदमनाभपुर दुर्ग में रविवार को दुर्गा पूजा में रंगारंग ग्रैंड गरबे के आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने गरबा कंपटीशन में भाग लिया। ओल्ड LIG ग्राउंड रेजिडेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में इस कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन सुचिता चितलांगिया, आशीष तैलंग एवं अनुभव जैन द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में श्रेयसी चितलांगिया गरबा प्रिंसेज, राजश्री राठी एवं नितिन चोपड़ा गरबा क्वीन और किंग बने। अमन अग्रवाल एवं हेमांगी ने चोखी छोकरा और छोकरी के टाइटल जीते। लगभग 50 से अधिक पुरस्कार प्रतिभागियों को बांटे गए। रंगारंग परिधान और जबरदस्त संगीत ने पूरे पंडाल को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता के उपरांत लगभग 500 से अधिक भक्तालुओ ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...