छत्तीसगढ़ में 53 लाख से अधिक लोगों को हुई 96.20 करोड़ रूपए की बचत: सभी नगरीय निकायों में संचालित की जा रही है श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स… शासकीय चिकित्सकों को अनिवार्य किया गया है जेनेरिक दवाएं लिखना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आमनागरिकों को सस्ती जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही है। राज्य शासन की श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के जरिये 53 लाख से अधिक नागरिकों को सस्ती दवाओं से लोगों को काफी राहत मिली है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। योजना से अब तक 155.54 करोड़ रूपए एम.आर.पी. की दवाईयों के विक्रय पर 96 करोड़ 20 लाख रूपए की छूट जरूरतमंद लोगों को दी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना 20 अक्टूबर 2021 से शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 195 श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। शासकीय चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। धनवंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के अंतर्गत संचालित दुकानों में रायपुर जिले में 20, दुर्ग में 19, बिलासपुर में 10, जांजगीर-चांपा में 9, रायगढ़, और बेमेतरा में 8-8, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी में 7-7, बालोद, कोरबा, कांकेर, सक्ती, सूरजपुर, महासमुंद और कबीरधाम में 6-6, राजनांदगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और बलरामपुर में 5-5, मंुगेली, गरियाबंद और सरगुजा में 4-4, कोण्डागांव, सुकमा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बस्तर और बीजापुर में 3-3, कोरिया और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2-2, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ और नारायणपुर में 1-1 श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...