CG – मोस्ट वांटेड महिला नक्सली को NIA ने किया गिरफ्तार: टेकलगुड़ा मुठभेड़ में 22 जवान हुए थे शहीद… 35 से ज्यादा हुए थे घायल… मुठभेड़ में पुलिस पार्टी पर फायरिंग में महिला नक्सली माडकम उंगी भी थी शामिल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक अच्छी खबर आ रही है। NIA की टीम ने एक महिला नक्सली को पकड़ा है। बताया जा रहा है की पकड़ी गई महिला नक्सली दो साल से NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल थी। उसकी तलाश की जा रही थी, आखिरकार इसे बीजापुर जिले से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद NIA की विशेष अदालत में पेश करने के बाद महिला नक्सली से टीम पूछताछ कर रही है।

मामला साल 2021 का है। तब बीजापुर जिले के ही थाना तर्रेम इलाके के टेकलगुड़ियम गांव से लगे जंगलों में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पहले से ही जंगल में छुपे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। हमलावरों में मड़काम उनगी उर्फ कमला भी शामिल थी।

रविवार को महिला नक्सली के बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी NIA को मिली। टीम ने छापा मारकर इसे पकड़ा। पकड़ी गई महिला माओवादी के खिलाफ थाना तर्रेम में केस भी दर्ज है। फिलहाल मामले में महिला नक्सली से और भी जानकारी NIA जुटा रही है।

करीब 350 से 400 नक्सली शामिल थे
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में 3 अप्रैल 2021 को हुई इस मुठभेड़ में करीब 350 से 400 नक्सली शामिल थे। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था। साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। जवान के पास से भी हथियार लूट लिए थे।करीब डेढ़ साल पहले हुई इस मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।

Exit mobile version