ये कलयुगी बेटा था: अपनी मां को ही पत्नी बनाना चाह रहा था बेटा, छोटे भाई संग मिलकर उतारा मौत के घाट…दुर्ग पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

भिलाई। अपनी मां पर गलत नियत रखने वाले बेटे को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुये एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि 23 मई को ग्राम औंधी में नारधी के रोड किनारे अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। शव की पहचान निरंजन यादव 24 वर्ष के रूप में हुई। मृतक निरंजन मृत हालत में खून से लथपथ पड़ा था। सिर , गर्दन , दोनो बांह , पैर में घुटने के नीचे, दोनों पैरों के जांघों एवं सीने पर चोट के निशान थे। मुंह नाक से खून निकलकर सुख गया था।

शव का पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू हुई। आरोपियों को पकड़ने टीम बनाई गई। पतासाजी के दौरान मृतक के दोस्तों, आसपास के अन्य लोगों से बारीकी से पूछताछ किया गया। संदेह के आधार पर मृतक की मां औंधी निवासी भुनेश्वरी यादव और भाई ज्ञानेश्वर यादव को हिरासत लिया गया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि मृतक निरंजन यादव शराब पीने का आदि था। अपने मां पर गलत नियत रखता था। जिससे मृतक की मां काफी परेशान रहती थी। 22 मई की रात 11 बजे निरंजन शराब पीकर घर आया। मृतक मां कुलेश्वरी से बोलने लगा कि छोटे भाई की शादी कर दो मुझे शादी की आश्यकता नहीं है। मेरे लिये तुम तो हो ही कहकर छेड़छाड़ करने लगा। उसके बाद कुलेश्वरी यादव अपने पास रखे लोहे के पट्टे से मृतक के सिर में वार किया गया।

जिससे मृतक जमीन पर गिर गया। तब आरोपी ज्ञानेश्वर यादव आया और मृतक के पैर को पकड़ लिया पुनः दोनों मिलकर सिर , सीना एवं पैर के जांघ में मारकर हत्या किया। लाश को घर के सामने झाड़ियों में फेंकना स्वीकार किया। उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से टीआई मनीष शर्मा , उप निरी . प्रकाश शुक्ला , प्र . आर . राकेश सिंह , म.प्र.आर. सरिता मेश्राम , मंगला गुप्ता , आरक्षक संदीप सिंह , कृष्णा सिंह , विजय सिंह , राजेश चन्द्रौल की उल्लेखनीय भूमिका रही है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...