दिल दहला देने वाला मामला: सिद्धी पाने के लिए कातिल बनी मां… बच्ची की बलि, सीना चीरकर निकाला दिल… बिना कपड़ों में किया तंत्र पूजा

दिल दहला देने वाला मामला

क्राइम डेस्क। झारखंड के पलामू में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अंधविश्वास में एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की बलि दे दी. सिद्धि पाने के लिए मां ने बच्ची का सीना चीरकर दिल निकाल लिया और तंत्र पूजा की. बच्ची की बलि देने के बाद महिला ने लाश को वहीं दफन कर दिया. हालांकि, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव की है. आरोपी महिला का नाम गीता देवी है. मृतक बच्ची का नाम परी कुमारी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने वहीं बिना कपड़ों में रात में तंत्र पूजा की. फिर बच्ची को भी वहीं दफना दिया.

महिला ने क्यों दी बेटी की बलि?
आरोपी महिला का पति अरुण राम दिल्ली में नौकरी करता है. उसे भी घटना की सूचना दे दी गई है. सास कौशल्या देवी ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, खरापर गांव के रहने वाले अरुण राम की घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उसकी पत्नी गीता देवी काफी परेशान रहती थी. इसी दौरान किसी ने उसे बताया कि तंत्र मंत्र के जरिए घर की माली स्थिति सुधारी जा सकती है.

रात में महिला घर पहुंची
घरवालों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद महिला रात में बिना कपड़ों में घर पहुंची. उसकी हालत को देख ये तो समझ आ गया कि उसने कुछ गलत किया है. इसके बाद बच्ची के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही थी. हालांकि, बाद में पता चल गया कि उसने बच्ची की हत्या कर दी है. फिर पुलिस को सूचना दी गई है. पुलिस ने महिला को घर से गिरफ्तार कर लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...