CG Crime : मां ने की मासूम बेटे की हत्या, खाई में शव फेंककर अपहरण की रची कहानी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने ही अपने ढाई साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए रायगढ़ पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी
मामले की शुरुआत तब हुई जब महिला ने अपने बच्चे के गुम होने और अपहरण की कहानी बनाकर कापू पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में मामला अपहरण का प्रतीत हुआ, लेकिन पुलिस को महिला के बयान में लगातार विरोधाभास नजर आया।

वैज्ञानिक जांच में टूटी चुप्पी
पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक पूछताछ का सहारा लिया, तो महिला की कहानी कमजोर पड़ने लगी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आखिरकार महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जंगल की खाई में मिला शव
महिला की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल के एक खाई क्षेत्र से मासूम अनुज का शव बरामद किया। बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल से खून के धब्बे और हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया गया।

आरोपी मां गिरफ्तार
पुलिस ने पर्याप्त सबूत जुटाते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। ई-साक्ष्य और घटनास्थल की बारीकी से जांच के आधार पर इस जघन्य अपराध का खुलासा किया गया।

इलाके में सनसनी, मासूम की मौत से लोग स्तब्ध
ढाई साल के मासूम अनुज की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है।रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, रायगढ़ पुलिस जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। वैज्ञानिक जांच के जरिए दोषी को कानून के कटघरे में लाया गया है।

Exit mobile version