एक समझौता ऐसा भी: घर में आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी के साथ मिली तीन बच्चों की मां, अवैध संबंध कांड के बाद पति, पत्नी और वो के बीच हुआ एक समझौता, फिर…

घर में आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी के साथ मिली तीन बच्चों की मां

रामगढ़। शादी के बाद अवैध संबंधों की वजह से कई घरों को बर्बाद होते हुए लोगों ने देखा है। रामगढ़ शहर में एक महिला ने शादी के 10 साल के बाद एक ऐसा फैसला लिया तो चर्चा का विषय बन गया। अपने अवैध संबंध को वैध बनाने के लिए एक महिला ने दो बच्चों के साथ प्रेमी के साथ ही जिंदगी जीने का फैसला लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी सूचना भी सोमवार को रामगढ़ पुलिस को लिखित तौर पर दी गई। रामगढ़ शहर के मुर्रामकला में रहने वाले विक्की, उसकी पत्नी गुड़िया और गुड़िया के प्रेमी पिंटू कुमार उपाध्याय के बीच बकायदा समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत विक्की और गुड़िया के तीन बच्चों का बंटवारा भी किया गया।

मुर्रामकला निवासी विकी कुमार ने रामगढ़ पुलिस को लिखित आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी गुड़िया अपने प्रेमी पिंटू कुमार उपाध्याय के साथ घर में 26 मार्च को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ी गई थी। जब परिवार के लोगों ने गुड़िया को समझाने की कोशिश की तो उसने साफ तौर पर अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। उसने पूरे समाज में यह कहा कि वह अपने प्रेमी पिंटू उपाध्याय के साथ ही रखना चाहती है। इसके बाद पूरा मामला रामगढ़ थाने पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार विकी की लव मैरिज मई 2013 में गोला प्रखंड के डभातू गांव निवासी रामलाल महतो की पुत्री गुड़िया कुमारी के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद उन दोनों के बीच वैवाहिक जीवन कभी भी अच्छे से नहीं चला। हालांकि इसके बीच तीन बच्चे उनके हुए। पहला बच्चा नौ साल का है। दूसरी बेटीचार साल की और तीसरा बेटा डेढ़ साल का है। विकी को पता चला कि उसकी पत्नी गुड़िया का अवैध संबंध गोला प्रखंड के ही पुरबडीह गांव निवासी त्रिपुरारी उपाध्याय के पुत्र पिंटू कुमार उपाध्याय के साथ है। कई बार विकी अपने घर में नहीं होता था, तो गुड़िया पिंटू को घर में बुला लेती थी। इस मुद्दे पर उन दोनों के बीच कई बार बात हुई। गुड़िया को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन उसने विक्की की जिंदगी को नर्क बना दिया। विकी ने पुलिस के समक्ष कहा कि अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। हालांकि वह अपनी पत्नी के बिना भी अपने तीनों बच्चों का भरण पोषण अच्छे से कर सकता है।

प्रेमी के साथ दो बच्चों को लेकर महिला करेगी गुजारा
गुड़िया ने भी पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी लव मैरिज हुई थी। लेकिन उसका प्रेम संबंध पिंटू उपाध्याय के साथ भी जारी था। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह अपनी जिंदगी का गुजारा पिंटू उपाध्याय के साथ कर लेगी।

विकी, गुड़िया और पिंटू ने मिलकर आपस में एक अनोखा समझौता किया। इस समझौते के तहत विकी के पास सबसे बड़ा बेटा रहेगा। चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा गुड़िया के साथ रहेगा। उन दोनों बच्चों और गुड़िया का देखभाल पिंटू उपाध्याय करेगा। भविष्य में अगर उन तीनों के साथ कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी विकी और उसके परिजनों की नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बुजुर्ग से...

दुर्ग। जिले में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कराने और ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 59 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया...

CG- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में...

खैरागढ़। 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा...

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड...

CG में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र...