मतगणना से पहले मातम: CG में दिग्गज कांग्रेस प्रत्याशी के पति का निधन… पूर्व राज्यसभा सांसद के घर शोक की लहर

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के पति डॉ. दया वर्मा का आज निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार डॉ. DR वर्मा का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा के पति डॉ. DR वर्मा के निधन के बाद पूरे कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अंबडेकर अस्पताल में अंतिम सांसें ली। बता दें कि डॉ. दया वर्मा शासकीय चिकित्सक रहे हैं।

छाया वर्मा धरसींवा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनके पति डॉ. दया वर्मा सिलयारी उपस्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय तक पदस्थ रहे। सिलयारी के समीप ही उनका गांव किरना है, जहां बजरंग पावर प्लांट है. उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जाएगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने रायपुर लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। पर एन चुनाव से पहले उनका टिकट काट कर दूसरे को बीफॉर्म दे दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...