VIRAL VIDEO: मंच पर महिला विधायक के हाथों को सहलाते हुए कंधों को जकड़ा… विरोध करने पर हंसने लगे भाजपा सांसद… वीडियो वायरल होने के बाद बोले MP – विधायक से मेरा मां-बेटे जैसा रिश्ता

VIRAL VIDEO

वायरल डेस्क। यूपी के अलीगढ़ में भाजपा के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम और शहर विधायक मुक्ता राजा आसपास बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में सांसद महिला विधायक से हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सांसद महिला विधायक का हाथ पकड़ लेते हैं, जिसका महिला विधायक विरोध करती हैं। महिला विधायक की नाराजगी देखकर सांसद उनका कंधा दबाने लगते हैं। सांसद की इस हरकत को देखकर महिला विधायक अपनी कुर्सी ही बदल लेती हैं। सांसद की इस हरकत का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर वायरल कर दिया। हालांकि भिलाई टाइम्इस इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

कोल विधानसभा सीट से विधायक अनिल पाराशर की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम बैंक्वेट हॉल में किया गया था। इसमें योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी आए थे। इनके अलावा कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम और अलीगढ़ शहर से विधायक मुक्ता राजा भाग लेने पहुंचे थे। दोनों नेता मंच पर पास में ही बैठे थे। इसी दौरान सांसद ने विधायक के हाथ पर हाथ रख दिया। इस पर विधायक ने विरोध जता दिया। विधायक की नाराजगी देखकर कुर्सी पर बैठे सांसद ने महिला विधायक के कंधों को दबा दिया। सांसद की हरकतों को देखकर महिला विधायक ने अपनी कुर्सी ही बदल ली। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

https://twitter.com/IPSinghSp/status/1707729269944979695?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1707729269944979695%7Ctwgr%5E86e12b8b8ed4e9c840f864b8fd702315e1faed41%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnwnews24.com%2Fvideo-shamelessness-of-the-mp-he-held-the-shoulders-of-the-female-mla-while-caressing-her-hands-on-the-stage-video-went-viral%2F

सोशल मीडिया पर सांसद और महिला विधायक को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद और विधायक दोनों के हास-परिहास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर तमाम तरह कि टिप्पणियां सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गईं। राजनीतिक खेमों में भी इस वीडियो को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। भाजपा के कुछ नेताओं ने इसको लेकर कमेंट भी किए। जिसमें लिखा गया कि अलीगढ़ की राजनीति किस स्तर तक जाएगी। इसका जीता जागता उदाहरण सांसद व शहर की विधायक को लेकर तैयार की गई प्रायोजित वीडियो है। जिसमें मां-बेटे व भाई-बहन का रिश्ता खोजने की जगह कितनी नीच सोच के साथ वायरल किया जा रहा है। उधर सांसद ने भी कहा कि शहर विधायक से उनका रिश्ता मां-बेटे जैसा है। इस रिश्ते को एक वीडियो के माध्यम से जिस तरह से प्रदर्शित किया गया है। उसको लेकर दुख होता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...