VIDEO: Bharat Jodo Yatra में सांसद की मौत; यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक… अस्पताल में तोड़ा दम… भारत जोड़ो यात्रा रुकी; जानिए कौन है संतोख सिंह जिन्होनें प्रचंड मोदी लहर के बीच जीते दोनों आम चुनाव…

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक, अस्पताल

फिलौर, पंजाब। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी के नेतृत्व में निकली गई भारत जोड़ो यात्रा में सांसद की मौत हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त पंजाब में है। कुछ देर पहले यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह को दिल का दौरा पड़ा। तबीयत बिगड़ता देख तुरंत उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई है।

यात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। तबीयत संभली नहीं और उनका निधन हो गया। कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने बताया है कि संतोख सिंह नहीं रहे।

संतोख सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रुक गई है। पंजाब कांग्रेस की राजनीति में संतोख सिंह का कद बेहद ऊंचा है। वह पार्टी के कई अहम पदों पर रहे हैं। वह हमेशा चर्चा के केंद्र में भी रहे हैं। पैदल मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ था।

जानिए कौन थे संतोख सिंह?

संतोख सिंह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भी थे। वह जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। प्रचंड मोदी लहर के बीच चौधरी संतोख सिंह ने 2014 और 2019 के आम चुनाव जीते। जालंधर में उनकी सियासी पकड़ बेहद मजबूत थी। आसपास के लोकसभा क्षेत्रों पर भी संतोख सिंह की पकड़ मानी जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बुजुर्ग से...

दुर्ग। जिले में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कराने और ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 59 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया...

CG- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में...

खैरागढ़। 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा...

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड...

CG में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र...