सांसद खेल महोत्सव: पूरे देश में दुर्ग लोकसभा रहा सबसे आगे… करीब 5 लाख खिलाड़ियों ने कराया रेजीस्ट्रेशन… MP विजय बघेल ने दी जानकरी

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा के लिये गर्व का विषय हैं कि संपूर्ण भारत देश में देश के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन पर देश के युवाओं को एक बड़ा खेल मंच दिया गया l जिसके अंतर्गत देश के सभी सांसदों को अपने अपने क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में निखारने हेतू सांसद खेल महोत्सव आयोजन करने को कहा गया। इस भव्य आयोजन में संपूर्ण भारत में सांसद विजय बघेल शीर्ष स्थान पर हैं। जिसमें दुर्ग लोकसभा से सर्वाधिक 498002 युवा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया जिनकी तीन चरण में खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें चौथे चरण अर्थात लोकसभा स्तर (फाइनल चरण) में कुल 1569 खिलाड़ियों का अपने अपने खेल को लेकर जोर आजमाइश होंगी l इन युवा खिलाड़ियों का नेतृत्व उनके क्षेत्र के विधायक गण करेंगे l

इस भव्य आयोजन की तैयारी के बारे में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने जानकारी देते हुये बताया की ओलम्पिक की तर्ज पर सभी खिलाड़ियों और उनके सहयोगीयों के रुकने की व्यवस्था हमने भिलाई के आठ स्कुल क्रमशः सेक्टर आठ इंग्लिश मीडियम स्कूल,शंकरा विद्यालय सेक्टर दस , एमजीएम स्कुल सेक्टर छ, सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर चार, डी.ऐ.व्ही. पब्लिक स्कूल हुडको, बीएसपी स्कुल सेक्टर सात, बीएसपी स्कुल सेक्टर दस, गुरु – नानक विद्यालय सेक्टर छ और शंकरा विद्यालय हुँड़को में किया गया हैं l

अन्य सुविधाओं की बात करें तों खिलाड़ियों के रुकने के साथ साथ उनके लिये प्रोटीन युक्त डाइट अर्थात सुबह का नाश्ता,दोपहर का खाना एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की गयी हैं l व्यवस्था में खिलाड़ियों के रुकने वाली जगह से खेल वाली जगह तक जाने की भी पूरी व्यवस्था की गयी हैं l

सांसद विजय बघेल ने अपने संपूर्ण भारत देश में शीर्ष पर रहने के कारण को बताते हुये अपनी तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी की हमने मोदी जी के विजन को गंभीरता से लेते हुये सर्व प्रथम अपने लोकसभा के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में परेशानी न हो हेतू सॉफ्टवेयर बनाया जिसका प्रतिफल हमें भारत देश में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन के रूप में प्राप्त हुआ इसके पश्चात प्रथम चरण अर्थात पंचायत एवं वार्ड स्तर पर 386765 खिलाडी,द्वितीय चरण अर्थात क्लस्टर
स्तर 106720 खिलाड़ियों के खेल का सुस्पष्ट डाटा प्राप्त हुआ l

इतना ही नहीं आयोजन का शुभारम्भ सांसद दुर्ग द्वारा 298 किलोमीटर की मशाल यात्रा निकाल कर पुरा किया इस संपूर्ण यात्रा में सभी विधायक और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l पुरे भारत देश में एक मात्र लोकसभा दुर्ग में इस प्रकार की मशाल यात्रा की गयी और इसके पश्चात् जिले के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्त्ता,पद्मश्री विभूतियों एवं सरकारी गणमान्य अधिकारियो की उपस्थिति में सांसद ट्राफी का अनावरण किया गया l

इतने परिश्रम के पश्चात् 24 दिसंबर 2025 को सांसद खेल महोत्सव के समापन का भव्य शुभारंम सेक्टर 7 के ग्राउंड में किया जायेगा l इस आयोजन में सांसद विजय बघेल जी के साथ क्षेत्र के सभी विधायक गण उपस्थित रहेंगे और 25 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी लाइव रहकर देश के बच्चों,युवा खिलाड़ियों को सम्बोधित करेंगे l

लोकसभा क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाडी संजू देवी एवं भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली डी.एस.पी सबा अंजुम उपस्थित रहेंगी एवं 25 की संध्या को इस भव्य सांसद खेल महोत्सव के रंगारंग समापन समारोह में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं विजेता विधायक को सांसद ट्राफी देकर संपन्न किया जायेगा l

अपनी बात रखते हुये सांसद विजय बघेल ने कहा इस महोत्सव की सफलता का श्रेय मैं अपने क्षेत्र के उन सभी साथियों को समर्पित करता हुँ जिनकी वजह से इस आयोजन की भव्यता राष्ट्रीय स्तर की दिखी l ऐसे सहयोगीयों में दोनों (दुर्ग,बेमेतरा) जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, सी.ई.ओ, निगम नगर पालिका, नगर पंचायत,कमिश्नर,सी एम ओ, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष,बी ई ओ, पी टी आई टीचर, संकुल समन्वयक , प्राचार्य, शिक्षक गण, सचिव,सरपंच,मंडल अध्यक्ष, दोनों जिलों के समस्त कार्यकर्त्ताओ एवं मिडिया के सभी साथियों के निस्वार्थ सहयोग हेतू मैं आभार व्यक्त करता हुँ l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...