भिलाई ब्रेकिंग: DPS भिलाई में जमकर बवाल, सांसद विजय बघेल ने लिया संज्ञान… कलेक्टर, SP और डीपीएस स्कूल प्रबंधन को ​निष्पक्ष जांच के दिए आदेश… MP बोले – यदि अपराध हुआ है तो उन अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

भिलाई। DPS भिलाई में आज पैरेंट्स ने जमकर बवाल किया। 5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर सवाल का जवाब मांगने बड़ी संख्या में पालक स्कूल पहुंचे थे। वहीं अब इस मामले में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दिल्ली में रहते हुए संज्ञान में लिया है। लोकसभा सत्र के चलते सांसद विजय बघेल कुछ दिनों से दिल्ली में ही है। वहां उन्हें डीपीएस स्कूल के​ विषय से संबंधित सूचना मिली। सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कलेक्टर, एसपी और डीपीएस स्कूल प्रशासन के चेयरपर्सन से बातचीत की।

उन्हें सख्त​ निर्देश दिया है कि वे मामले की पूरी इमानदारी और निष्ठा से निष्पक्ष जांच करें। क्योंकि यदि ऐसी कोई घटना व अपराध हुआ है। तो यह अमानवीय है, निंदनीय है। यह पूरे भिलाई को शर्मशार करने वाली बात है। ऐसे में इस तरह के जघन्य क्रूरतापूर्ण अपराध करने वाले क्षमा के योग्य नहीं है। इसलिए मामले की सख्ती से निष्पक्ष जांच हो और जो भी अपराधी है उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे डीपीएस के अभिभावको के साथ है। अभिभावको ने जो किया और जो उनकी मांगे जायज है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि इस तरह के अमानवीय ​हरकत करने वालों को ​किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगी। उन्हें वे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हर संभव प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...