सरपंच चुनाव में हार का बदला लेने रची हत्या की साजिश : तुलसी साहू के मर्डर के लिए दी गई 1.20 लाख की सुपारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली। सरपंच चुनाव में महज 8-9 वोटों से मिली हार की रंजिश एक व्यक्ति की हत्या की वजह बन गई। मुंगेली जिले के ग्राम पेण्ड्री ‘स’ में तुलसी साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चुनाव में हार से नाराज मुख्य आरोपी धनीराम साहू ने तुलसी साहू की हत्या के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे वर्ष 2025 के सरपंच चुनाव की पुरानी रंजिश सामने आई है।

बहन के घर जाने निकला था तुलसी, फिर मिला शव

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को तुलसी साहू अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी मोटरसाइकिल जय भोलेनाथ राइस मिल के पास मिली। इसके बाद तलाश के दौरान गणेश मिनरल्स के नजदीक कीचड़ और झाड़ियों के बीच उसका शव बरामद हुआ। मृतक के पैर बिजली के तार से बंधे हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और संदिग्धों से पूछताछ के दौरान साजिश की परतें खुलने लगीं।

8-9 वोटों से हार को लेकर था शक

जांच में सामने आया कि वर्ष 2025 के सरपंच चुनाव में धनीराम साहू को महज 8-9 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। उसे शक था कि चुनाव के दौरान मतगणना अभिकर्ता रहे तुलसी साहू ने जानबूझकर कुछ वोट निरस्त करवाए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश थी। पुलिस का दावा है कि इसी नाराजगी में धनीराम ने अपने साले भुवन साहू के साथ मिलकर तुलसी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए सुरेंद्र जोशी को 1.20 लाख रुपये की सुपारी दी गई।

अपहरण कर पंप हाउस में बनाया बंधक

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले तुलसी साहू का अपहरण किया और उसे एक खेत में बने पंप हाउस में बंधक बनाकर रखा। वहां कथित चुनावी गड़बड़ी स्वीकार करने संबंधी शपथ पत्र स्टाम्प पेपर पर लिखवाया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर तुलसी की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कीचड़ में फेंककर झाड़ियों से ढक दिया, ताकि किसी को आसानी से उसका पता न चल सके।

पांच आरोपी गिरफ्तार, कई साक्ष्य जब्त

पुलिस ने मामले में धनीराम साहू, भुवन साहू, ओम उर्फ ओमनारायण राजपूत, सुरेंद्र जोशी और टीकाराम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार, बाइक, बिजली के तार, स्टाम्प पेपर और वीडियो सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्योत्सव के समापन में शामिल होंगे अमित शाह :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 3 नवंबर को उनका रायपुर दौरा...

जन्मदिन के जश्न में शोर रोकना पड़ा भारी :...

बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर इलाके में देर रात जन्मदिन के जश्न के दौरान तेज आवाज में ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध...

SECL की खदान में हथियारबंद बदमाशों का धावा :...

सूरजपुर। एसईसीएल के बिश्रामपुर क्षेत्र की बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार देर...

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत के बाद...

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की करंट लगने से हुई मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।...