मुंगेली के गौरव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: डा. अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवॉर्ड के लिए हुआ चयन

प्रांशु क्षत्रिय – मुंगेली: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2021-22 के डा. भीमराव अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवॉर्ड के लिए मुंगेली के मेधावी छात्र आसीन दिवाकर का चयन किया गया है। विवेकानंद विद्यापीठ हायर सेकेंडरी विद्यालय मुंगेली के छात्र आसीन दिवाकर (पिता– मनोज दिवाकर, माता– हेमलता दिवाकर, ग्राम– सूखाताल, तहसील– लालपुर) ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की कक्षा 12वीं की परीक्षा में अनुसूचित जाति वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

विद्यालय के प्राचार्य पारथ कुलमित्र ने जानकारी दी कि आसीन दिवाकर को यह सम्मान 2 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। आसीन दिवाकर शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में ही मुंगेली जिले की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया।

वर्ष 2023 में NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर वे वर्तमान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, जिला प्रशासन एवं क्षेत्रवासी गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...