राशन कार्ड बनवाना है तो तैयार रखें दस्तावेज…21 से नगर निगम भिलाई लगाने जा रहा है कैंप

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एपीएल एवं बीपीएल परिवारों का राशनकार्ड बनाया जाएगा, इसके लिए नगर पालिक निगम भिलाई शिविर का आयोजन करने जा रहा है जिसमें छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड बनाने एवं पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने का मौका मिलेगा।

इसके निर्देश निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सभी जोन आयुक्त को जारी कर दिए है। राज्य शासन की मंशा के अनुक्रम में निगम क्षेत्रान्तर्गत छुटे हुए परिवार का नवीन एपीएल/ बीपीएल राशनकार्ड बनवाने हेतु दिनांक 21 फरवरी 2022 से विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां किसी कारण से राशनकार्ड बनवाने से छुटे हुए परिवार शिविर स्थल में आवेदन जमा कर राशनकार्ड बनवा सकते है।

जिला खाद्य शाखा से जारी पत्र के अनुसार राशनकार्ड बनाने हेतु लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा के तहत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच कर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

छ.ग. खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम, 2012 एवं छ.ग. राशनकार्ड नियम 2016 के तहत नवीन राशनकार्ड जारी किये जाने के निर्देश के तहत शिविर लगाई जाएगी।

निगम के खाद्य विभाग की रीता चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि राशन कार्ड बनाने के लिए तथा लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण करने एवं एपीएल/बीपीएल राशनकार्ड बनाने के लिए नया आवेदन लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...