भिलाई। नगर निगम भिलाई की शहर सरकार को पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। इन पांच सालों में कई विकास कार्य हुए। जनता को यह दिखाने के लिए सेक्टर-1 में बने नए गॉर्डन में प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका लोकार्पण कल सीएम भूपेश बघेल करेंगे।
इस प्रदर्शनी को थीम के साथ बनाया गया है। इस थीम का नाम ""5 बछर भिलाई के लोगन के भलाई के"" दिया गया है। नगर निगम द्वारा इसे तैयार किया गया है। गॉर्डन भी देखने में बहुत खूबसूरत है। 12 जनवरी से इसे पब्लिक के लिए खोला जाएगा।