पूर्व सीएम को नगर निगम ने भेजा संपत्ति कर का नोटिस, भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम ने संपत्ति कर का नोटिस जारी किया है। वहीं नोटिस को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णु देव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है.

बघेल ने कहा, मुझे बताया गया है कि मुझे 7258/- रुपए का भुगतान करना है. भले ही यह नोटिस अवैध हो लेकिन फिर भी मैं मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरा करूँगा. अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार ‘कुनकुरी सदन’ का भी तो टैक्स मांगेगी। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 7258/- रुपए अदा करने का वचन देता हूँ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...

रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी...

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया...

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...