Durg News: हत्या के आरोपी की इलाज के दौरान मौत, दो महीने पहले ही सुनाई गई थी सजा

दुर्ग। केंद्रीय जेल दुर्ग में हत्या (धारा 302) के मामले में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक कैदी का नाम विनय प्रताप सिंह (35) है। वह दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में मार्च 2023 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। मामले की सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2025 को उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह जेल में सजा काट रहा था।

बीमारी से जूझ रहा था कैदी

जेल प्रशासन के अनुसार, विनय प्रताप सिंह लंबे समय से लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसकी तबीयत अक्सर बिगड़ती रहती थी, जिस कारण जेल अस्पताल में उसका नियमित इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों की निगरानी में उसे दवाइयां दी जा रही थी और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता था। जेल प्रशासन का दावा है कि कैदी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

तबीयत बिगड़ते ही किया गया रायपुर रेफर

केंद्रीय जेल अधीक्षक मनीष संभाकर के अनुसार बीते दिन सुबह अचानक कैदी की हालत गंभीर हो गई। लो शुगर के चलते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेते हुए उसे रायपुर रेफर किया। एम्बुलेंस के जरिए कैदी को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया।

इलाज के दौरान हुई मौत

जेल अधीक्षक के मुताबिक, शुक्रवार सुबह रायपुर से सूचना मिली कि इलाज के दौरान विनय प्रताप सिंह की मौत हो गई है। इस खबर के मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। नियमानुसार मृत कैदी की सूचना संबंधित थाने और वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। कैदी की मौत के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...