अवैध संबंध के चलते हत्या: पत्नी के प्रेमी ने पति से पहले किया झगड़ा, फिर डंडे से पीट-पीटकर मारा डाला, 5 दिन पहले हुई थी हत्या, अब आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में 5 दिन पहले हुए मर्डर के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। साथ ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी मरने वाले युवक की पत्नी का प्रेमी था। उसने पहले तो युवक से झगड़ा किया था। इसके बाद डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। मामला सरिया थाना क्षेत्र के देवगांव गांव का है।

मूल रूप से ओडिशा का रहन वाला बिरेन्द्र मेघ(45) अपने दो बच्चों के साथ देवगांव में रहता था। 23 अप्रैल की शाम को उसको किसी का फोन आया था। तब उसने अपने परिजनों से कहा था कि मैं घूमकर आता हूं। यही कहकर वह साइकिल से घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। अगले दिन गांव के खेत में उसकी लाश मिली थी।

खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया था। पीएम रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि युवक को किसी भारी चीज से मारा गया था। शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी जान गई थी। इधर, पुलिस की टीम इस केस में आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस इस केस में जांच में जुटी थी। इस बीच पुलिस को पता चला मरने वाले युवक की पत्नी का फटहामुडा निवासी शिवप्रसाद साहू(32) के साथ अवैध संबंध था। शिवप्रसाद कुछ समय पहले ही देवगांव के पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन का काम करता था। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

यह पता चलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम को उसने ही युवक को बुलाया था। शिवप्रसाद ने बताया कि बुलाने के बाद दोनों के बीच उसके अवैध संबंध को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। शिवप्रसाद ने बताया कि झगड़े के बाद मुझे गुस्सा आया था। इसलिए मैंने डंडे से पीट -पीटकर बिरेंद्र मेघ को मार दिया था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार किया है और शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...