CG – महिला सरपंच की हत्या: अपने घर के आंगन में नहा रही थी, अज्ञात लोग घर में घुसे और धारदार हथियार से कर दिए वार, गला भी रेता

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आई है। जिले के डोंगादरहा ग्राम पंचायत के सरपंच की दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। वे अपने घर के आंगन में नहा रही थी, तभी अज्ञात लोग आए और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मामले की जानकरी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग सक्वायड की टीम को मदद से मामले की जांच कर रही है।

मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना के बाद उत्तम सिदार के भतीजे ने प्रभावती को कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे प्रभावती के पति पूर्व सरपंच और सरपंच संघ के अध्यक्ष रहे है। प्रभावती हाल ही में चुनाव जीतकर सरपंच बनी थी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना की पुष्टि की है। तुमला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी भी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...