बिल्डर की बीवी की हत्या: कनपट्टी पर गोली मार कर महिला का मर्डर… थोड़े देर बाद हमलावर ने खुद भी किया सुसाइड… दोनों में क्या था कनेक्शन? जांच में जुटी पुलिस

कनपट्टी पर गोली मार कर महिला का मर्डर, थोड़े देर बाद हमलावर ने खुद भी किया सुसाइड

क्राइम डेस्क। दिल्ली (Delhi) के डाबरी (Dabri) इलाके में गुरुवार देर रात 40 साल की एक महिला को गोली मार दी गई। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। महिला का नाम रेनू गोयल (Renu Goel) और उसका पति एक बिल्डर है। बता दें कि डाबरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक महिला का नाम रेनू गोयल है। उसके पति एक बिल्डर हैं। हमलावर पैदल आया और प्वाइंट ब्लैंक रेंज से कनपटी पर गोली मारीऔर फरार हो गया। पुलिस मौके पर सीसीटीवी खंगाल रही है।

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर पैदल हीआया था और गोली मारने के बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस ने रेनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान आशीष के तौर पर की जिसके घर पहुंचते ही उसकी भी लाश छत पर पड़ी मिली। उसने देसी तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। आशीष की उम्र 23 साल की थी। पुलिस के मुताबिक, आशीष और रेनू एक-दूसरे को पहले से जानते थे, दोनों एक ही जिम में जाया करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...