लेडी सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर: इस फैक्ट्री में मिली महिला की खून से सनी डेड बॉडी… रेप के बाद हत्या का डाउट; धारदार हथियार भी मिला

बंद पड़े फैक्ट्री में अज्ञात आरोपियों ने एक महिला गार्ड की गला रेत कर हत्या कर दी

पटना। बंद पड़े फैक्ट्री में एक लेडी सिक्योरिटी गार्ड की खून से सनी हुई लाश बरामद हुई हुई है. घटनास्थल पर धारदार हथियार भी पुलिस को मिला है. महिला का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा गया है. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ रेप करने के बाद उसका मर्डर किया गया है.यह मामला बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र का है.

फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बंद पड़े फैक्ट्री में अज्ञात अपराधियों ने एक निजी कंपनी की महिला गार्ड की गला रेत कर हत्या कर दी. गला रेता महिला का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. फैक्ट्री के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.घटना के बाद फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की.

मृतका की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के निशिबुचक गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी सुसुम देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सुसुम देवी फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बंद पड़े अपोलो इंडस्ट्रीज की देखरेख को लेकर बतौर निजी गार्ड के रूप में तैनात थी.

बताया यह भी जाता है कि सुसुम देवी आज ड्यूटी करने फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया आई थी और दोपहर में खून से लथपथ उसका शव बंद पड़े फैक्ट्री से बरामद किया गया.न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हत्यारों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई होगी और विरोध करने पर ही गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई होगी.

पुलिस ने घटनास्थल से फल काटने वाला एक बड़ा फ़सुली भी बरामद किया है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस अज्ञात हत्यारो की पहचान और हत्या के कारणों को तलाशने में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...