शराब के लिए महिला की हत्या

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक महिला के हत्या का मामला सामने आया है। यहां पति ने ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला पीजी कॉलेज के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की पति आदतन शराबी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम सफीरा तिग्गा है। बताया जा रहा है कि, उनका पति ने शराब पीने का आदी है। वह इसी आदात के कारण पति ने शराब पीने के लिए पत्नी से रुपए मांगें और नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि, गुस्साए पति ने पत्नी को डंडे से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
