तंत्र-मंत्र के शक में हत्या : भतीजे ने हंसिया से बार कर चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के कोटा डबरी में जादू टोना के शक में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग राम प्रसाद पाल की उसके ही भतीजे अजीत पाल ने हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में घायल राम प्रसाद को तुरंत बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे राम प्रसाद पाल पूजा-पाठ के लिए हनुमान मंदिर गए थे। इसी दौरान आरोपी भतीजा अजीत पाल वहां पहुंचा और हाथ में रखे हंसिया से अचानक उन पर हमला कर दिया। गले पर जोरदार वार से राम प्रसाद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अजीत पाल अपने चाचा पर शक करता था कि वे तंत्र-मंत्र करते हैं, जिसकी वजह से उसकी ढाबा दुकान नहीं चल रही और ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इसी रंजिश के चलते उसने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद आरोपी अजीत पाल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...