भिलाई में बाबा बालकनाथ तालाब में लगेगा म्यूजिकल फाउंटेन: विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल… इतनी है लागत

​भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में बाबा बालकनाथ का एक भव्य मंदिर है। यहां बा​बा बालकनाथ बाबा बालक नाथ के रूप में बिराजे है। इस मंदिर परिसर में भव्य तालाब है। जिसका सौंदर्यीकरण भिलाई नगर विधायक की पहल से की गई है और अब इस तालाब की खूबसूरती और बढ़ने वाली हैं क्योंकि यहां भिलाई नगर विधायक यादव की पहल से म्यूजिक फाउंटेन लगाया जाएगा। करीब 42 लाख रुपए की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाना है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। रात में यहां की सुंदरता काफी बढ़ जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर की सुंदरता भी बढ़ जाएगी।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के पहल से खुर्सीपार स्थित बाबा बालकनाथ सरोवर का सौंदरीकरण करवाया गया है। इस तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही यहां म्यूजिक फाउंटेशन से लेकर पार्क, लाइटिंग सभी तरह की सुविधा डेवलप की जा रही है। वार्ड के नागरिकों ने बाबा बालकनाथ मंदिर सरोवर के सौंदरीकरण के लिए लाइन अगर विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया।

वार्ड वासियों ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव के पहल से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। अब पहले जैसा खुर्सीपार नहीं रहा आज के खुर्सीपार में खेल मैदान से लेकर गार्डन ओपन जीम, साफ-सुथरी सड़कों की सर्व सुविधा है।

वार्ड में मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल रही है पीने के लिए शुद्ध पानी और गलियों की नियमित साफ-सफाई से आज लोगों के जीवन में काफी बदलाव हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...