बिलासपुर : मुस्लिम युवक पर शिवलिंग से छेड़छाड़ का आरोप, आक्रोशित लोगों ने कई घरों में की तोड़फोड़, पुलिस हिरासत में आरोपी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में देर रात बवाल मच गया. हिंदू संगठन ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ की है. घटना से आक्रोशित लोगों ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया. पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम अशरफ खान है. आरोप है कि उसने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ की. जिसकी खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया.

घटना से नाराज लोगों ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझाइश दी. तब जाकर मामला शांत हुआ. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...