त्योहारों को देखते हुए भिलाई निगम का सफाई अमला तत्पर… तालाब, पार्क और चौक-चौराहों की तेजी से हो रही सफाई

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत तालाबों, पार्को, चौक-चौराहों सार्वजनिक स्थल आदि जगहो की सफाई चल रहा है। यह भी देखने में आ रहा है कि दिपावली को देखते हुए लोग दिपावली को देखते हुए अपने घरो की साफ-सफाई कर रहे है। उससेे निकलने वाले कचरे एवं पुराने सामग्री को लेकर सड़क के किनारे फेंक दे रहे है। निगम भिलाई की सफाई अभियान की टीम ट्रेक्टर, ट्राली से जाकर ऐसे कचरो को उठाने का काम कर रही है। जबकि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम चल रहा है।

इस संबंध में मुनादी भी कराई जा रही है कि इधर-उधर कचरा न फेकें। निगम आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी जोन आयुक्त एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये है। कि सफाई व्यवस्था को सुदृद्व किया जावे। प्रत्येक जगह का नियमित माॅनिटरिंग की जावे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जावेगी, सबको अपने-अपने क्षेत्र में सफाई के प्रति चैकन्ना रहना है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल ने शहर वासियों से अपील कि है कि त्यौहारी सीजन में साफ-सफाई के दौरान अपने घरो से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर सड़क के किनारे व नाली में न फेके। निगम के सफाई मित्र को ही कचरा देवे। अगर घर से ज्यादा कचरा निकलता है तो जोन कार्यालय से संपर्क कर बड़ी गाड़ी को मंगवा कर कचरा दे सकते है। निगम भिलाई आपके सहयोग के लिए तत्पर है, आप सब भी सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...