नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कवर्धा। लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार, घर पर अचानक हार्ट अटैक आने के बाद परिजन उन्हें तत्काल लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रेफर किया गया था।

बताया जा रहा है कि रायपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में संतोष मिश्रा ने दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे लोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

नगर अध्यक्ष के असमय निधन से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और आम नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पहुंचकर अंतिम दर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।

Exit mobile version