CG – नायब हसीलदार की कार पलटी: सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी… बाल-बाल बची महिला अफसर… जगदलपुर जाते वक्त हुआ हादसा

Naib Hasildar’s car overturned

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नायब तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान उनकी कार सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा कि, नायब तहसीलदार खुशबु नेताम छुट्टियां मनाने अपने गांव आरौद आई हुईं थी। इसी बीच वापस जगदलपुर जाते वक्त यह हादसा हुआ। यह घटना बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग के पास ग्राम पड़कीभाट के पास हुई है। इस भीषण हादसे में गनीमत ये रही की दूसरी तरफ से कोई वाहन नही आ रहा था, वरना कार में सवार लोगों की जान भी जा सकती थी। हादसे के वक्त राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला अफसर को दुर्घटनाग्रस्त कार से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में महिला अफसर को सामान्य चोटे आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सुबह बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग में घटित हुई। बताया जा रहा है कि अरौद निवासी खुशबू नेताम अपनी मां को बालोद छोड़कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। जिस स्थान पर ये हादसा हुआ, वहां से कुछ दूरी पर गडढे में पानी भरा हुआ था। गनीमत रही कि ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त कार में से नायब तहसीलदार को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुशबू नेताम वर्तमान में जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा में पदस्थ हैं। वह अवकाश पर अपने गृहग्राम अरौद आई हुई थीं। यहां से लौटन के दौरान ये हादसा हो गया। उधर इस दुर्घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य वाहन को बचाने के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार सवार नायब तहसीलदार को सामान्य चोट आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...