रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बाघबाहर पहुंचे जहां पर उन्होंने आमजनता शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी में अनियमितता बरतने की शिकायत पर कोतबा सोसायटी के सभी कर्मचारियों को और जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने पर बाघबाहर के नायब तहसीलदार उदयराज सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि किसान डोल नारायण चौधरी ने धान खरीदी केंद्र बागबाहर में टोकन काटने के लिए पैसे की मांग किए जाने पर शिकायत की थी। इस पर धान खरीदी कोतबा सोसायटी के कर्मचारी सहायक लिपिक विकेश कुमार, गुरूकान्त चौहान तथा ऑपरेटर रजनीश कुमार रोहितास को निलंबित किया गया।
नायब तहसीलदार सस्पेंड: ऑन द स्पॉट CM भूपेश का बड़ा एक्शन… नायब तहसीलदार व कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश… जानिये क्या है पूरा मामला

खबरें और भी हैं...संबंधित
मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...
धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...
पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...
दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...
दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...
यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...
