दुर्ग में नकबजनी गिरोह गिरफ्तार: घर से उड़ाए थे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात, वारदात के बाद हॉलिडे में गए थे मुंबई… पुलिस ने ऐसे चार आरोपी को धरा; देखिये नए नवेले चोरों के साथ दुर्ग SP डॉ. पल्लव की पूरी PC, हंस हंस कर हुए लोटपोट

दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार नकबजनी के मामले सामने आ रहे है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई की कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दुर्ग पुलिस ऐसे ही एक नकबजनी गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से तकरीबन 1.50 लाख के सोना एवं चांदी के जेवरात, घड़ी एवं नगदी रकम बरामद किया गया है। बताया जा रहा है की आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई घूमने चले गए थे। एन्टी-क्राईम और सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त कार्यवाही। ये मामला मोहन नगर क्षेत्र का है।

खिये SP डॉ. अभिषेक पल्लव की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस :-

पुलिस के अनुसार, दिनांक 21.03.2023 को प्रार्थिया कु. निशा पोर्ते निवासी आशा नगर थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 18.03.2023 को शाम 04:30 बजे के करीब अपनी नानी के घर बालोद पूरे परिवार के साथ अपने घर ताला बंद करके गये हुये थे। दिनांक 20.03.2023 की सुबह 07:45 बजे घर वापस आकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति मेन गेट का दरवाजा का ताला तोड़कर आलमारी का लॉक तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, घड़ी एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 143/2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे एवं आसपास के मार्गों मैं लगे सीसीटीवी कैमरो का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया, अवलोकन में 03 सुदेहियों का फूटेज प्राप्त हुआ, संदेहियों की पहचान हेतु फूटेज व्हाट्सप के माध्यम से अपने मुखबीरों को भेजा गया, जिससे संदेहियों की पहचान जुगल गिल, जयकिशन देवांगन एवं सुभम देवांगन के रूप में सुनिश्चित हुई। आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ किया गया, पूछताछ पर राजनांदगांव निवासी दीपक यादव के साथ मिलकर नकबजनी की घटना को अंजाम देना, घटना करने के बाद मिले नगदी रकम लेकर मुंबई घूमने जाना, नगदी रकम को खर्च बताना स्वीकार किया एवं चोरी की मशरूका आरोपियों की निशानदेही पर पृथक-पृथक से सोने की अंगुठी 02 नग, सोने की बाली 04 नग, सोने का गेंहू दाना 06 नग, सोने की फूल्ली 07 नग, चांदी का गणेश जी की मूर्ती 01 नग, चांदी का सिक्का 04 नग, चांदी की अगुंठी 03 नग, चांदी का पायल 05. नग, चांदी का चंद्रमा 01 नग, चांदी का बच्चा कर्बन 01 नग, घड़ी 04 नग एवं नगदी 4200 रूपये बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. जुगल गिल पिता दुर्जन गिल उम्र 19 वर्ष सा. आदित्य नगर दुर्ग।
  2. जयकिशन देवांगन पिता जागेश्वर देवांगन उम्र 20 वर्ष सा.शक्ति नगर दुर्ग।
  3. सुभम देवांगन उर्फ राजा पिता रामसिंग देवांगन उम्र 18 वर्ष सा. शक्ति नगर दुर्ग।
  4. दीपक यादव पिता रमेश यादव उम्र 20 वर्ष सा.गौरी नगर राजनांदगांव।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...