अगासदिया सम्मान के लिए नामों की घोषणा, बालोद में 6 दिसंबर को होगा समारोह

भिलाई। अगासदिया एवं अखिल भारतीय माता दंतेवाडिन समिति के संयुक्त तत्वाधान में 6 दिसंबर को अगासदिया सम्मान समारोह का आयोजन बालोद जिले के गौरव ग्राम मांझीधाम बधमार में किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों के सपूतों को दिए जाने वाले अगासदिया सम्मान 2024 के लिए नामों की घोषणा कर दी गई है। इस अवसर पर मांझी पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन भी होगा।

चयन समिति के सदस्य राजमाता फुलवादेवी कांगे, कुंभदेव कांगे, साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा, शिक्षाविद स्मिता वर्मा, कलाकार महेश वर्मा ने सर्वसम्मति से सम्मानों के लिए नामों का चयन किया। यह सम्मान 6 दिसंबर को कंगला मांझी सैनिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में ग्राम बघमार बालोद में दिया जाएगा। समारोह में बीते 17 वर्षों में राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री मांझीधाम बधमार में सुयोग्य सपूतों को सम्मानित करते रहे हैं। इस वर्ष 5 से 7 दिसंबर तक चलने वाले समारोह की तैयारी शुरू हो गई है।

इन्हें मिलेगा अगासदिया सम्मान

हीरासिंह देव उर्फ कंगला मांझी सम्मान हल्बा समाज में जन्मे दक्षिण बस्तर के गांव के निवासी चूड़ामणि पात्र को दिया जाएगा। वहीं छग की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता स्मृति सम्मान स्वयंसिद्धा की अध्यक्ष व भिलाई की साहित्यकार डॉ. सोनाली चक्रवर्ती को दिया जाएगा। प्रसिद्ध साहित्यकार नारायण लाल परमार सम्मान चर्चित बाल कविता लेखक कमलेश चंद्राकर को दिया जाएगा। छग के महान सपूत हरि ठाकुर सम्मान रायगढ़ के पास डबरा निवासी किसान एवं प्रसिद्ध साहित्यकार रामनाथ साहू को दिया जाएगा। शहीद दुर्वाशा लाल निषाद सम्मान बालोद जिला के कोहंगाटोला के किसान एवं कवि अशोक आकाश को, संत पवन दीवान सम्मान हतबंद के पास स्थित गांव कुकरचुंदा के किसान चोवाराम बादल को दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...