नंदकुमार साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी: बनाए गए CSIDC के चेयरमैन… मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा… CM बघेल ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नंदकुमार साय को पार्टी की तरफ से तोहफा मिल गया है। राज्य सरकार ने नंदकुमार साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।