एस एस फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति रत्न सम्मान समारोह… डॉ. श्रुतिका ताम्रकार और DSP शिल्पा साहू ने किया महिलाओं का सम्मान

भिलाई। छत्तीसगढ़ में हर साल की तरह एस एस फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति रत्न सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से 25 महिलाओं को उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रुतिका देवेंद्र यादव एवं अतिथि के रूप में शिल्पा साहू (डी.एस.पी.) , सुचित्रा सोनी (सी. पी. ज्वेलर्स ), नोमिन साहू (पार्षद , सेक्टर -2) और प्रशांत नीरज ठाकुर (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष) की उपस्तिथि हुए थे। मुख्य अतिथि एवं अतिथियो ने सभी महिलाओ को उनके उत्कृठ कार्य के लिए सराहना दिया और सभी को कुछ आगे बढ़ने के लिए कुछ टिप्स भी दिए। इस कार्यक्रम के आयोजक शिखा साहू का मुख्य उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओ की कमी नही है सभी में कुछ ना कुछ हुनर होता है अपने इस हुनर के कारण ही आज वो समाज में जाने जाते है इस आयोजन के माध्यम से उन सभी महिलाओ को प्रोत्साहित किया जाता है। इन महिलाओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया :- ज्योति पारख, ममता मोटवानी, जागृति गोठी ,डॉ. मोनिका साहू, पिया भौमिक, दीपाली मिश्रा, चित्रेखा साहू, निर्मला मजूमदार, रीता मंडल, किरण राठौर, ममता सेन, रश्मि, शीतल समू , सुशीला, निशा साह, सुचित्रा सोनी आदि। शिखा साहू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अपनी समूह के सभी सदस्यों जागेश्वरी मेश्राम, सोमा साहू, झिलमिल बेनर्जी, रानू यादव, रजनी कौर, संगीता इन सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में CA अंतिम वर्ष के छात्र की मौत,...

भिलाई। सड़क हादसे में आज CA अंतिम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। यह घटना भिलाई तीन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के...

छात्रों के लिए राहत की खबर, छात्रवृत्ति आवेदन की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हज़ारों विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर आई है।10वीं के बाद आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए...

डैम में नहाने गई युवती से गैंगरेप, फटी कुर्ती...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पचधारी डैम से नहाकर लौट रही 19 वर्षीय युवती को...

करंट से दो मासूम बच्चों की मौत, कूलर चालू...

बिलासपुर। करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम पसर गया है। कूलर चालू करने के...

ट्रेंडिंग