छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर एनकाउंटर में ढेर: बीजापुर के जंगल में एनकाउंटर… सर्च ऑपरेशन क दौरान मिली सफलता

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सल एनकाउंटर हुआ है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया। सुधाकर पर सरकार ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस को लंबे समय से तलाश था।

सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों के कई बड़े नेता छिपे हुए हैं। इसी के बाद डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग शुरू की। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और एनकाउंटर में सुधाकर मारा गया।

सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत कई बड़े नक्सली भी इस इलाके में मौजूद हो सकते हैं। मुठभेड़ के बाद अब भी पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले 21 मई को भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में टॉप नक्सली लीडर बसवा राजू को मार गिराया था। उस पर 1.5 करोड़ का इनाम था। उससे 7 दिन पहले कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी गई थी, जिसमें 31 नक्सली मारे गए थे। यह ऑपरेशन 24 दिनों तक चला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...