छत्तीसगढ़ में जवानों पर नक्सलियों का हमला: साप्ताहिक बाजार में पेट्रोलिंग पर निकले जवानों पर चाकू से हमला… एयरलिफ्ट कर भेजे गए रायपुर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार सुबह सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के जगरगुण्डा साप्ताहिक बाजार ड्यूटी मे निकले पुलिस पार्टी पर नक्सलियो के स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से हमला कर दिया। हमले मे थाना जगरगुण्डा के 2 जवान घायल हो गए। इसके बाद नक्सली उनके हथियार लूटकर मौके से फरार हो गए। दोनों घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एयर लिफ्ट किया गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा गहन सर्चिंग की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में करतम देवा और सोढ़ी कन्ना ये दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इलाके में साप्ताहिक बाजार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। इस भीड़ में नक्सलियों की एक स्मॉल एक्शन टीम ग्रामीणों की वेशभूषा में पहले से ही घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही दोनों जवान बाजार में पहुंचे, नक्सलियों ने इन पर हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...