छत्तीसगढ़: रात के अंधेरे में CAF कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला… ग्रेनेड लॉन्चर की चपेट में आने से 4 जवान घायल… गंभीर रूप से घायल 2 जवानो को किया गया रायपुर रेफर

बीजापुर। बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नक्सलियों ने दरभा में सुरक्षाबल के कैम्प में रात के अंधेरे में एकाएक हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर UBGL दाग दिए। नक्सलियों के हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। आनन-फानन में जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की गयी। नक्सलियों के इस हमले में 4 जवान बुरी तरह से घायल हुए है। इनमें से प्रधान आरक्षक टुकेश्वर ध्रुव और प्रधान आरक्षक जितेंद्र मंडा को रायपुर रेफर किया गया है। जबकि 2 को उपचार के लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कुटरू इलाके के दरभा में CAF 4थी बटालियन का कैंप है। यह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ माना जाता है। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद माओवादियों ने पुलिस कैंप को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के कैंप पर नक्सली लगातार BGL दागते रहे। जवानों ने भी जवाब दिया। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर बैरक में सोए जवान भी जाग गए और फायरिंग शुरू कर दी।

करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठा जंगल की ओर भाग निकले हैं। इस मुठभेड़ में 2 CAF और 2 जिला पुलिस बल के जवान घायल हुए हैं। फिलहाल घायल जवानों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा 2 जवानों को रायपुर के राम कृष्ण अस्पताल में इलाज के हेलिकॉप्टर के माध्यम से ले जाया गया है। दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। अन्य दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही:...

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दो दिनों में मवेशियों की तस्करों को पकड़ा गया है।...

दुर्ग पुलिस ने मारपीट और लूट के फरार आरोपी...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए रात को राहगीर का रास्ता रोककर...

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान जारी: यातायात नियम...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग SP के निर्देश पर इस वर्ष पिछले 4 महीने में में कुल 280 ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लापरवाह वाहन चालकों के लायसेंस...

पति का दोस्त बना हैवान: 2 साल के बच्चे...

पति का दोस्त बना हैवान क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने पहले...

ट्रेंडिंग