CG में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की दी धमकी: लगाए बैनर और फेंके पर्चे… इससे पहले BJP नेता की कर चुके है हत्या

नारायणपुर। पहले चरण के चुनाव से पहले ही नारायणपुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी थी। अब नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं की हत्या करने की धमकी दी है। नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए दो कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ बैनर-पोस्टर लगाकर जान से मारने की धमकी दी।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच नक्सली अपनी हरकतों से आज नहीं आ रहे हैं। वहीं प्रथम चुनाव के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने पर्चा फेंका और बैनर लगया है। जिसमें भाजपा नेता की हत्या के बाद अब कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है. यह ममला नारायणपुर थाना क्षेत्र समेत अलग-अलग इलाकों का है।

4 नवम्बर को नारायणपुर में बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। घटना कौशलनार क्षेत्र की थी। जानकारी मुताबिक, भाजपा नेता रतन दुबे चुनाव प्रचार के लिए कौशलनार निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने हत्या कर दी। वहीँ दूसरी हत्या 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मोहल्ला मानपुर में घर घुसकर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक बीजेपी नेता का नाम बिरझू तारम था। घटना मानपुर थाना क्षेत्र की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...