NEET UG Results 2022: जारी हुआ नीट का रिजल्ट… राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप… छत्तीसगढ़ से इस छात्र ने किया टॉप… देखें टॉपर लिस्ट और कटऑफ

नई दिल्ली। नीट रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एनटीए नीट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नतीजे जारी किए हैं. NEET Result 2022 का लिंक अन्य वेबसाइट्स जैसे- ntaresults.nic.in, nta.ac.in पर भी एक्टिव किया गया है. नीट यूजी एग्जाम देने वाले करीब 18 लाख स्टूडेंट्स अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. नीट यूजी रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए आप इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. सिर्फ 3 आसान स्टेप्स में आप नीट 2022 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET UG 2022 Result डाउनलोड कैसे करें

NTA नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर आपको NEET 2022 Result Link मिलेगा. उसे क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन / रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ / पासवर्ड और स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी कोड/ कैप्चा भरकर सबमिट करें.
आपका एनटीए नीट रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट जरूर निकाल लें.

नीट यूजी टॉपर्स की लिस्‍ट इस प्रकार है

रैंक 1 – राजस्थान से तनिष्का
रैंक 2 – दिल्ली से वत्स आशीष बत्रा
रैंक 3- कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले
रैंक 4- रुचा पावाशे – कर्नाटक
रैंक 5- एराबेली सिद्धार्थ राव – तेलंगाना

  • पहली चार रैंक हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स के 99.99 परसेंटाइल (715 मार्क्स) हैं। इनके बीच रैंक का निर्धारण टाइ ब्रेकिंग फॉर्मूले से हुआ।
  • परीक्षा पास करने वाले 9,93,069 स्टूडेंट्स में से 2,82,184 अनारक्षित वर्ग के हैं। 447753 ओबीसी, 131767 एससी, 47295 एसटी और 84070 EWS कैटेगरी के हैं। 2,717 उम्मीदवार दिव्यांग वर्ग से हैं।
  • क्वालिफाइंग मार्क्स में आई कमी
    इस वर्ष क्वालिफाइंग मार्क्स में कमी आई है। पिछले वर्ष अनारक्षित वर्ग के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स की रेंज 720 – 138 मार्क्स थी जो इस वर्ष घटकर 715-117 हो गई है। इसी तरह अन्य वर्गों के क्वालिफाइंग मार्क्स रेंज में भी कमी आई है।

NEET UG 2022 Cut off Category Wise : यहां देखें नीट कटऑफ
कैटेगरी कटऑफ परसेंटाइल कटऑफ स्कोर
अनारक्षित/EWS 50th परसेंटाइल 715-117
ओबीसी 40th परसेंटाइल 116-93
एससी 40th परसेंटाइल 116-93
एसटी 40th परसेंटाइल 116-93

NEET State Wise Topper : नीट में किस राज्य से किसने किया टॉप

  • राज्य छात्र का नाम मार्क्स
  • राजस्थान तनिष्का 715
  • दिल्ली एनसीटी वत्स आशीष बत्रा 715
  • कर्नाटक ऋषिकेश नागबूषण गांगुली, रुचा पवाशी 715
  • तेलंगाना एराबेली सिद्धार्थ राव 711
  • महाराष्ट्र ऋषि विनय बालसे 710
  • पंजाब- अर्पित नारंग 710
  • गुजरात जील विपुल व्यास 710
  • जम्मू कश्मीर हाजिक परवीज 710
  • पश्चिम बंगाल सायंतनी चटर्जी 710
  • आंध्र प्रदेश मट्टा दुर्गा साई कीर्ति तेजा 710
  • गोवा अनुष्का आनंद कुलकर्णी 705
  • मध्यप्रदेश सानिका अग्रवाल 705
  • तमिलनाडु त्रिदेव विनायक 705
  • उत्तर प्रदेश एहसान अग्रवाल 705
  • हरियाणा निशा 705
  • ओडिशा प्रिया सौम्यदत्त नायक 705
  • छत्तीसगढ़ ओम प्रभु 701
  • केरल नंदिता पी 701
  • बिहार अंकित कुमार 700
  • उत्तराखंड रिया 700
  • झारखंड आयुष कुमार झा 695
  • असम सुब्रत कुमार गोस्वामी 695
  • हिमाचल प्रदेश आदित्य राज शर्मा 687
  • त्रिपुरा प्रतिब रॉय 685
  • अंडमान निकोबार मयंग गुल्ला 680
  • पुडुचेरी गुरुदेवनाथन के 675
  • मणिपुर ऐबम जीतकुमार सिंह 663
  • सिक्किम स्वस्तिका रिजाल- 653
  • दादर नागर हवेली वंदना कुशवाहा 651
  • मेघालय गौतम कुमार 645
  • नगालैंड रंजीत कुमार 636
  • लद्दाख नवाज अली 631
  • अरुणाचल प्रदेश पल्लवी चौहान 600
  • लक्षद्वीप शाहिला हैरा बीएम 592
  • मिजोरम फरजीना यास्मिन लस्कर 573
  • दमन दीव परमान मानव 452

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है। छात्रों की ओर से ऑब्जेक्शन दर्ज करा दिए गए हैं। अब रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी।

इस साल कुल 18,72,329 परीक्षार्थियों ने नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 10.64 लाख छात्राएं थीं। देश में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए पहली बार 18 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 2021 की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में 2.5 लाख की वृद्धि हुई थी। नीट-स्नातक परीक्षा देश के बाहर 14 शहरों सहित कुल 497 शहरों में 3,570 केंद्रों पर 17 जुलाई को आयोजित की गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 3 लोगों की मौत: शादी समारोह में...

CG - 3 लोगों की मौत रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन...

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के गाइडेंस में 26...

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन रायपुर द्वारा 26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक...

CG – शर्मनाक मामला: नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी...

नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने...

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. शुक्ला ने...

दुर्ग। नर्सिंग होम एक्ट के दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज और उनके परिजन के लिए दुर्ग स्वास्थ्य...

ट्रेंडिंग