नेहरू नगर व्यापारी संघ ने साडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का किया निरिक्षण: इन 5 समस्याओं पर लिया गया संज्ञान… व्यापारियों ने की सदस्यता ग्रहण

भिलाई। नेहरू नगर व्यापारी संघ द्वारा 15 अप्रैल 2025 को साडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र,नेहरू नगर पूर्व में व्यापारियों की समस्याओं का प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण एवं समाधान हेतु एक विशेष भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया, कार्यकारिणी सदस्य योगेश बंसल, सदस्य सन्मुख राव, रवींद्र अग्रवाल, अधिवक्ता अरविंद ताम्रकार तथा डॉ. राजेश सांवले(बालाजी नेत्रालय) उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान पांच प्रमुख समस्याओं को चिन्हांकित किया गया –

  • खुले में मदिरा सेवन,
  • असामाजिक तत्वों का जमावड़ा,
  • अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था,
  • लंबे समय से पेड़ों की छंटाई न होना।
  • पार्किंग स्थल को पेवर ब्लॉक लगा कर संधारण की आवश्यकता ।

देविंदर भाटिया ने कहा कि नेहरू नगर क्षेत्र का यह शॉपिंग कांप्लेक्स साडा के समय ४० वर्ष पूर्व ही स्थापित हो गया था, पर अभी तक शासन द्वारा इस व्यवसायिक क्षेत्र को विकास नहीं कर पाया है। व्यापारी संघ के सदस्य सन्मुख राव ने बताया कि इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया है और जल्द ही व्यापारी संघ का प्रतिनिधि मंडल आयुक्त, जिलाधीश से संपर्क करेगा और स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क कर क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिस पर त्वरित सकारात्मक पहल भी हुई।

व्यापारियों की एकजुटता का परिचय देते हुए साडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों ने नेहरू नगर व्यापारी संघ की सदस्यता ग्रहण की। इसी क्रम में डॉ. राजेश सांवले एवं अधिवक्ता अरविंद ताम्रकार द्वारा भी सदस्यता हेतु आवेदन प्राप्त किए। नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार सक्रिय है और विश्वास करता है कि सामूहिक प्रयासों से ही व्यापारिक एवं सामाजिक समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...