युवा कांग्रेस में बदल जाएंगे चेहरे: संभाग इंचार्ज सुबोध ने ली दुर्ग युवा कांग्रेस की बैठक…अप्रैल तक पूरी कार्यकारिणी, एबसेंट रहने वाले कार्यकर्ताओं को शोकाज, तो क्या अब बदल जाएंगे जिलाध्यक्ष?

भिलाई। आज दुर्ग जिला युवा कांग्रेस की बैठक ज़िला मुख्यालय दुर्ग राजीव भवन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दुर्ग सम्भाग प्रभारी सुबोध हरितवाल के मुख्य आतिथ्य में ली गई। इसमें ज़िला दुर्ग के प्रभारी तथागत विजय पांडेय ने डिजिटल मेंबरशिप और 1 बूथ 10 यूथ के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की रणनीति तय की। 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस को मिले ढाई लाख मेंबरशिप लक्ष्य को पूरा करने निर्देश का पालन करने जोर दिया गया। 1 अप्रैल से 1 बूथ 10 यूथ का अभियान चलाने की मुहिम में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की गई। इसमें सुबोध ने निष्क्रिय पदधिकारियों को पदमुक्त करने की ओर संकेत भी दिया।

बैठक में आईटी व सोशल मीडिया सेल के चैयरमैन अनूप वर्मा, जिला अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, सचिव अमित जैन, ज़ुल्फ़िकार सिद्दीकी, निखिल खिचरिया, प्रदेश प्रवक्ता रमीज़ रज़ा, एनी पीटर, जिला उपाध्यक्ष आकाश मजूमदार, दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष आयुष शर्मा, अहिवारा अध्यक्ष अमनदीप सिंह , भिलाई नगर अध्यक्ष अफरोज खान, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सनिर साहू, श्रद्धा सोनी (उपाध्यक्ष), हिमांशु सिन्हा (उपाध्यक्ष), अमन दुबे(उपाध्यक्ष), उत्कर्ष उजवाने(उपाध्यक्ष), मोहित वाल्दे (उपाध्यक्ष), मनीष सोनवानी (महासचिव), स्वतंत्र ताम्रकार (महासचिव), हर्ष मेश्राम (महासचिव), कृष्णा यादव (महासचिव), पिंटू यादव (महासचिव), ख़ुशबू साहू( सचिव), लकी साहू (सचिव), तनिश पाटनी(सचिव),चिराग शर्मा (सचिव), विकास तांबेरकर (सचिव), देलिन सारथी (सचिव) उपस्थित रहे।

अप्रैल तक कार्यकारिणी…
बैठक में इस बात के संकेत मिल गए कि अप्रैल 2022 तक युवा कांग्रेस दुर्ग जिले की टीम में कई नए चेहरे होंगे। एनएसयूआई में बढ़िया काम करने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए एक महीने में सूची मांगी गई है। ताकि अप्रैल तक पूरी कार्यकारिणी बन जाए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुश पिल्ले की वर्किंग शैली पर भी सवाल उठाए गए। जिस उद्देश्य से अंकुश को लाया गया था, उस पर खरा उतरे कि नहीं? यह भी कई पदाधिकारियों से पूछा गया है। अंकुश की रिपोर्ट काफी पहले भेज दी गई थी। अब फैसला लेना बाकी है। सवाल तो ये भी उठ रहे हैं कि क्या अंकुश रिपीट होंगे या उन्हें हटाया जाएगा। अगर उन्हें हटाया जाता है तो युवा कांग्रेस की कमान किसे मिलेगी? इन तमाम विषयों पर फैसला आलाकमान को लेना है। जिसकी तस्वीर बहुत जल्द साफ हो जाएगी।