भिलाई में भी नया राशन कार्ड बंटना शुरू: वितरण करने कर्मचारियों की लगाई गई डयूटी… हर दो दुकानों में एक निगम कर्मचारी की तैनाती

भिलाई। भिलाई भिलाई क्षेत्रांतर्गत निवासरत नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण करने कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। जिसके अनुसार दो राशन दुकानों में एक निगम कर्मचारी नियुक्त किया गया है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर राशन कार्ड वितरण हेतु कर्मचारियो की डयूटी आदेश जारी किया गया है। निगम क्षेत्र में निवास कर रहे नागरिको को नया राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत पुराने राशन कार्ड में नये हितग्राहीयो का नाम दर्ज कर एवं मृत हितग्राहियो का नाम विलोपित कर नवीन राशन कार्ड वितरण किया जा रहा है।

निगम के पाॅचो जोन के कर्मचारियो को राशन कार्ड का वितरण किये जाने के लिए दो से तीन दुकानों के बीच में एक निगम कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। ताकि नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। राशन कार्डधारी अपरे कापरेटी पर ही पुराने राशन कार्ड को जमा करेगे दुसरे दिन निगम के कर्मचारी नया राशन कार्ड बनाकर दे देगे, जिससे उन्हे नया राशन कार्ड आसानी से प्राप्त हो जायेगा।

निगम अयुक्त ने लोगो से अपील की है कि अपना पुराना राशन कार्ड को जल्द से जल्द जमा कर नया राशन कार्ड प्राप्त कर ले। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नगर निगम के जोन कार्यालय में जोन के राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकते है। जोन स्तर पर ही निराकरण हो जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...