लक्ष्मीनारायण वार्ड खुर्सीपार में शुरू हुई नई परंपरा: पूरे वार्ड ने मनाया बिटिया का जन्मदिन, रंगोली बनाकर दिया बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओं का संदेश, पार्षद दया सिंह ने बढ़ाया उत्साह

-भाजपा पार्षद दया सिंह ने कहा- बेटियों को प्रोत्साहित करें, हर क्षेत्र में बढ़ा रहीं मान-सम्मान

भिलाई। भिलाई के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड खुर्सीपार में एक नई परंपरा शुरू हुई है। अब यहां बिटिया का जन्मदिन पूरा वार्ड मिलकर मनाने लगा है। इसकी पहल भाजपा पार्षद दया सिंह ने की है।

दया सिंह की पहल पर गुरुवार को बिटिया अरिवा का जन्मदिन मनाया गया। वार्ड की अन्य बेटियों ने रंगोली बनाई। सबके बीच में प्रतिस्पर्धा हुई। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया गया। पार्षद दया सिंह ने कहा कि, इस तरह की पहल से बेटियां हमारी सशक्त होंगी। उन्हें हर पल मोटिवेशन की जरूरत है। बेटियों का उत्साह कभी कम न करें। हर क्षेत्र में बेटियों ने कमाल किया है।

देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेटियों ने मान बढ़ाया है। दया सिंह ने कहा कि, वार्ड में ये पहल शानदार है। हर बेटी के जन्मदिन पर कुछ न कुछ आयोजन होगा। रंगोली स्पर्धा में बेटियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ये खुशी की बात है। हम सदैव बेटियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...