CG – बच्चों के विवाद में नवजात की मौत: पड़ोसियों ने गर्भवती महिला के पेट पर चलाएं लात-घूसें… नवजात की हो गई मौत… घटना के बाद से फरार थे आरोपी, एक साल बाद हुई गिरफ्तारी

Newborn death in children’s dispute

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक साल पहले एक गर्भवती महिला से मारपीट और नवजात के हत्या मामले आया था। अब इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की साल भर पहले बच्चों से हुए विवाद के दौरान पड़ोसियों ने गर्भवती महिला के पेट पर लात-घूंसों से हमला कर दिया था, जिससे उसके नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर पकड़ा है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम संबलपुरी निवासी रामेश्वरी चतुर्वेदी (26) पति रविशंकर गर्भवती थी। 28 अप्रैल 2022 को उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह देर शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाले नोहर प्रसाद, साहेबदास डहरिया व इनके दो बहनों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके बच्चे के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान महिला ने बच्चे की पिटाई करने से मना किया, तो उन्होंने मिलकर गर्भवती महिला पर हाथ-मुक्के व लात-घूंसो से हमला कर दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले में धारा 294, 323, 34, 506 के तहत केस दर्ज किया था।

महिला ने बाद में पुलिस को पुलिस को बताया कि मारपीट की इस घटना के बाद उसके नवजात बच्चे की पेट में मौत हो गई, जिसके कारण उसे गर्भपात कराना पड़ा। महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस केस में आरोपियों के खिलाफ धारा 316 जोड़कर कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपी महिला सुनीता और नोहर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो आरोपी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, तभी पता चला कि साहेबदास उर्फ राजा डहरिया और नोहर प्रसाद डहरिया रायपुर में है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर बिलासपुर लेकर आ गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...