दुर्ग ग्रामीण के न्यूली इलेक्टेड MLA ललित चंद्राकर ग्राउंड लेवल पर हुए एक्टिव: कहा- “क्षेत्र में DMF और BSP CSR के कार्यों में अनियमितता, जांच के बाद लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगा एक्शन”

फाइल फोटो

  • जारी राशि के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए- चंद्राकर
  • विकास कार्यों के नाम पर केवल हुआ भ्रष्टाचार – चंद्राकर
  • BSP के CSR मद से मिली राशि में भी अनियमितता – चंद्राकर

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के नव निर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर क्षेत्र के विकास को लेकर काफी एक्टिव दिखाई दे रहे है। अभी छत्तीसगढ़ में सरकार का गठन भी नहीं हुआ लेकिन विधायक ललित चंद्राकर काफी अक्रामकता के साथ फील्ड पर काम करते नजर आ रहे है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में हुए विभन्न कार्यों में अनियमितता की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारीयों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में डीएमएफ और बीएसपी सीएसआर के कार्यों में अनियमितता की जांच होगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जारी राशि के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए- चंद्राकर
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि पिछली सरकार में सरकारी विभागों से राशि का बंदरबाट किया गया है। योजनाओं के नाम पर राशि का दुरुपयोग हुआ। जिस हिसाब से राशि जारी हुई उसके अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास शून्य है। जिला खनिज न्यास मद के अलावा निकाय से कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितता देखी गई है। ललित चंद्राकर ने कहा है कि जिन लोगों ने जनता के लिए विकास के लिए बने सरकारी विभाग को अपनी घर की दुकान समझ रखा था और मनमाने ढंग से पैसों का दुरुपयोग किया गया उसकी उच्च स्तर पर जांच कराएगी जाएगी।

विकास कार्यों के नाम पर केवल हुआ भ्रष्टाचार – चंद्राकर
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में जिला खनिज न्यास के मद से जितने भी कार्यादेश जारी हुए सभी कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। विधायक ललित चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि खनिज न्यास के मद से मिले पैसों जमकर दुरुपयोग किया गया। विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ है। विधायक चंद्राकर ने कहा है कि फर्जीवाड़ा को अंजाम देने वाले अधिकारी कर्मचारियो पर कड़ी कार्रवाई होगी। खनिज विभाग एवं संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म द्वारा डीएमएफ के जरिए मिली राशि का दुरुपयोग किया गया है। निजी स्वार्थ के लिए नियमों को दरकिनार किया गया।

BSP के CSR मद से मिली राशि में भी अनियमितता – चंद्राकर
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से भी कार्य कराए जाते हैं। लेकिन देखने में आया है कि बीएसपी के सीएसआर मद से मिली राशि से जो कार्य हुए हैं उनमें भी अनियमितता बरती गई है। विधायक ललित चंद्राकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भय व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुनकर आई है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में बीएसपी के सीएसआर मद से मिली राशि का दुरुपयोग करने व इनमें संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...