CG में नवविवाहिता ने किया सुसाइड: पति गया था भाई को देखने, इधर पत्नी ने लगा ली फांसी, मां को फोन कर कहती थी – और जीना नहीं चाहती

CG में नवविवाहिता ने किया सुसाइड

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। 4 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है की वो अक्सर अपनी मां को फोन कर कहती थी कि उसे जीने की इच्छा नहीं है। घटना जूटमिल थाना की है।

प्रधान आरक्षक संजय मिंज ने बताया कि ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के मुरलीपाली की रहने वाली पूजा साहू (25 वर्ष) की शादी 2019 में ग्राम जमोरा निवासी दुलार साहू के साथ हुई थी। दोनों का एक ढाई साल का बेटा भी है। पति लोक सेवा केंद्र में काम करता है।

बताया जा रहा है कि दुलार साहू के भाई एक्सीडेंट हुआ है। जिसे देखने के लिए दुलार अपनी पत्नी और बच्चे को घर में छोड़कर बैकुंठपुर गया था। इसी दौरान पूजा साहू ने चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। बच्चा जब रोते हुए घर के बाहर निकला, तब पड़ोसियों को उसकी लाश लटकती मिली। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने उसके पति दुलार को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बेटी की खुदकुशी की खबर मिलते ही ओडिशा से मायके पक्ष के लोग भी रायगढ़ आ गए।

पुलिस की पूछताछ में दुलार और पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय से पूजा की मानसिक हालत अचानक बिगड़ गई थी। पूजा का इलाज के साथ झाड़फूंक भी कराया जा रहा था। फिलहाल जूटमिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...