CG – नवविवाहिता ने दी जान: कनेर का जहरीला बीज खाकर मौत को लगाया गले… 22 दिन पहले हुई थी शादी… परिजनों ने पूर्व प्रेमी पर लगाया आरोप

Newly married woman committed suicide

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला में नवविवाहिता ने जहरीला बीज खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका की 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। नवविवाहिता कुछ दिनों पहले ही मायके आई थी और वहीँ कुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा में रहने वाली आरती बंजारे की शादी 22 दिन पूर्व 8 मई को पेंड्रा थाना क्षेत्र के सोन बचरवार गांव के रहने वाले युवक के साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी। बेटी की शादी करने के बाद लड़की के परिजन काफी खुश थे और उसके बाद आरती को चौथिया लेवाकर मायके लेकर आ गए थे। पांच दिन पूर्व ही आरती अपने मायके सारबहरा आई थी।

जिसके बाद आरती ने अपनी भाभी को बताया कि उसने कनेर का बीज खा लिया है और वह मरने वाली है। उसकी भाभी ने तुरंत घर वालों को इसकी खबर दी और परिजन आनन-फानन में आरती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर उसकी तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मामले में परिवार के लोगों ने आरती बंजारा के पूर्व प्रेमी पर शक जताया है। उनका कहना है कि पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से आरती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...